20 Apr 2024, 15:55:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

समोआ में खसरे से मरने वालों की संख्या 39 पर पहुंची

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 29 2019 12:41AM | Updated Date: Nov 29 2019 12:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मास्को। प्रशांत महासागर में बसे द्वीपीय देश समोआ में खसरे की महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 39 हो गयी है और अब तक देश भर में इस बीमारी के 3000 मामले दर्ज किये जा चुके हैं। सरकार ने बताया कि पिछले आंकड़ों के मुताबिक इस बीमारी के 2400 मामले दर्ज किए गए थे जिसमें 32 लोगों की मौत हो चुकी है। सरकार ने ट्विटर पर बताया कि खसरे की महामारी फैलने के बाद से अब तक 2936 मामले सामने आये हैं जिनमें से 250 मामले पिछले 24 घंटे में दर्ज हुए हैं। मंत्रालय ने 20 नवंबर 2019 को शुरू हुए व्यापक टीकाकरण अभियान के दौरान 44907 लोगों का टीकाकरण कराया है। 

खसरे से हुई मौत की पहली घटना सामने आने के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय ने 16 अक्टूबर को खसरे को एक महामारी घोषित कर दिया है। खसरा अत्याधिक संक्रामक बीमारी है जो कि श्वसन तंत्र में शुरू होता है। यह 2016 से लगातार बढ़ रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अगस्त में कहा था कि इस साल पहली छमाही में खसरा के दर्ज हुए मामले पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में तीन गुना अधिक हैं। इनमें सबसे ज्यादा मामले यूक्रेन, कांगो गणराज्य और मेडागास्कर में  दर्ज किये गये हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »