17 Apr 2024, 04:12:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इराक में ईरान दूतावास के बाहर हिंसा - 50 पुलिसकर्मी घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 28 2019 12:58PM | Updated Date: Nov 28 2019 12:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बगदाद। इराक के दक्षिणी शहर नजफ में प्रदर्शनकारियों ने ईरानी दूतावास की इमारत में आग लगा दी और प्रदर्शन में करीब 47 सुरक्षाबल घायल भी हो गए। नजफ के गवर्नर लुय यासिरी ने यह जानकार दी। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प में 80 लोग घायल हुये है जिसके बाद अधिकारीयों ने क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया है। स्थानीय मीडिया के अनुसार प्रदर्शनकारियों ने ईरान दूतावास की ईमारत में आग लगा दी तथा 47 सुरक्षा बल भी उनके साथ झड़प के दौरान घायल हो गए। गवर्नर ने जोर देकर कहा कि प्रदर्शनकारी द्वारा ईरान दूतावास में लगायी आग को अग्निशामक दल के अधिकारी अभी भी नियंत्रण में करने की कोशिश कर रहे है। 
 
पुलिस को प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए गोली नही चलाने के र्निदेश दिये गये है। गौरतलब है कि बेरोजगारी, सरकारी भ्रष्टाचार और बुनियादी सेवाओं की कमी को लेकर इराक की राजधानी बगदाद और कई प्रांतों समेत लगभग पूरे देश में अक्टूबर की शुरुआत से ही लोगों का प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ झड़प और हिंसा की वारदातें भी सामने आ रही हैं। हिंसक प्रदर्शनों में अब तक सैकड़ों लोगों की जान भी जा चुकी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »