29 Mar 2024, 19:51:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

स्पेन में नाव डूबने से तीन मरे, 10 लापता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 28 2019 1:12AM | Updated Date: Nov 28 2019 1:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मैड्रिड। स्पेन के अफ्रीकी एंक्लेव मेलिल्ला में एक नाव डूबने से कम से कम तीन प्रवासियों की मौत हो गयी और 10 अन्य लापता हो गये स्पेन के समुद्री बचाव सेवा विभाग ने बताया कि मंगलवार रात प्रवासियों की नाव डूबने से तीन लोगों की मौत हो गयी और लगभग 70 लोगों को बचा लिया गया। मेलिला में स्पेन की सरकार के प्रतिनिधि ने बताया कि जिन लोगों को बचाया गया, उनमें तीन बच्चे भी शामिल है। बचाये गये प्रवासियों में से पांच की हालत नाजुक है। 
 
उन्होंने बताया कि बचाव नौका ‘सल्वामार स्पाइसा’ प्रवासियों को बचाकर मेलिला बंदरगाह पर लेकर आयी जहां रेड क्रॉस ने उनका प्राथमिक उपचार किया। घायलों को बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया तथा अन्य लोगों को शहर के अस्थायी प्रवासी केंद्र में ले जाया गया। स्पेन के टेलीविजन चैनल आरटीवीई ने बताया कि नाव में क्षमता से अधिक लोग सवार थे। समुद्री बचाव सेवा विभाग के हेलिकॉपटर 10 लापता प्रवासियों की तलाश कर रहे हैं। गौरतलब है कि गत नौ नवंबर को कैनेरी द्वीप जा रही नाव के अफ्रीकी पश्चिमी तट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से नौ प्रवासियों की मौत हो गयी।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »