28 Mar 2024, 18:21:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अलबानिया भूकंप में मृतकों की संख्या बढ़ कर 20 हुई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 27 2019 11:27AM | Updated Date: Nov 27 2019 11:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तिराना। अलबानिया की राजधानी तिराना में आये भूकंप के तेज झटकों से भारी नुकसान की वजह से मृतकों की संख्या बढ़ कर 20 हो गयी है। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी। अलबानिया डेली न्यूज पेपर के अनुसार तिराना के पास मंगलवार को रिक्टर पैमाने पर 6.4 तीव्रता के भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये जिसके कारण कई आवासीय इमारतें भरभराकर गिर गयीं। इमारतों के ढह जाने से 20 लोगों की मौत हो गयी और 600 से अधिक लोग घायल हुए है।
 
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने बताया कि अलबानिया की राजधानी तिराना के पास आज रिक्टर पैमाने पर 6.4 तीव्रता के भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। तिराना के शिजाक के उत्तरपश्चिम से 10 किलोमीटर दूरी पर भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। भूकंप का केन्द्र जमीनी सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। अखबार के अनुसार 20 लोग अभी भी लापता है और 42 लोगों को मलबे में से निकाला गया है। गौरतलब है कि वर्ष 1920 में अलबानिया में भीषण भूकंप आया था जिसमें करीब 200 लोगों की जान चली गयी थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »