25 Apr 2024, 04:09:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

शिकागो में भारतीय मूल की छात्रा की गला दबाकर हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 27 2019 12:25AM | Updated Date: Nov 27 2019 12:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिकागो। अमेरिका के शिकागो में यूनिवर्सिटी ऑफ इलिनोइस की भारतीय मूल की 19 वर्षीय एक छात्रा का यौन उत्पीड़न किया गया और गला दबाकर हत्या कर दी गई। अमेरिकन ब्रॉडकास्टिंग कंपनी (एबीसी) ने पुलिस के हवाले से बताया कि हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। रूथ जॉर्ज नामक इस छात्रा का शव कैंपस के हैलस्टेड स्ट्रीट पर एक वाहन की पिछली सीट पर बरामद किया गया। कैंपस पुलिस के प्रमुख केविन बुकर ने एक बयान में कहा कि जांचकर्ताओं का मानना है कि भारत के हैदराबाद मूल की इस छात्रा की मौत एक साजिश का नतीजा है।
 
उन्होंने बताया कि जॉर्ज के परिवार ने शनिवार को स्थानीय समयानुसार करीब 1100 बजे कैंपस पुलिस में रिपोर्ट की कि रात से ही उनकी छात्रा से बात नहीं हुई है। आपराधिक पृष्ठभूमि वाले हमलावर डोनाल्ड थरमैन (26) को रविवार को शिकागो मेट्रो स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया। उसका विश्वविद्यालय से कोई संबंध नहीं है। सोमवार को उसके खिलाफ जॉर्ज के यौन उत्पीड़न और हत्या का मामला दर्ज किया गया। यूनिवर्सिटी आॅफ इलिनोइस के कम्युनिटी चांसलर माइकल डी एमीरिडिस ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘हम छात्रा के परिवार और दोस्तों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।’’
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »