26 Apr 2024, 01:34:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

यूरोप में इस्लामोफोबिया बढ़ने पर मैक्सिमा, कुरैशी में चर्चा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 26 2019 12:00PM | Updated Date: Nov 26 2019 12:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की प्रतिनिधि के रूप में पाकिस्तान की तीन दिवसीय यात्रा पर पहुंची नीदरलैंड की रानी मैक्सिमा ने विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के साथ बातचीत में यूरोप में इस्लामोफोबिया बढ़ने को लेकर चर्चा की। मैक्सिमा और कुरैशी ने सोमवार को हुई बैठक में यूरोप में इस्लामोफोबिया के बढ़ने को लेकर चर्चा की। कुरैशी ने धार्मिक भेदभाव पर गंभीर आपत्ति जतायी। ‘‘यूरोप में इस्लामोफोबिया से मुस्लिमों की भावनाएं आहत हुई हैं।
 
रानी मैक्सिमा की यात्रा का उद्देश्य समावेशी वित्त विकास के लिए वकालत करना है। रावलपिंडी के नूर खान हवाई अड्डे पर उनका विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों और नीदरलैंड के दूतावास के प्रतिनिधियों ने स्वागत किया। तीन दिवसीय यात्रा के दौरान सुश्री मैक्सिमा राष्ट्रपति डॉ. आरिफ अल्वी और प्रधानमंत्री इमरान खान से भी मुलाकात करेंगी। इसके अलावा सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों के कई हितधारकों के साथ भी बातचीत करेंगी।
 
गौरतलब है कि विकास के लिए समावेशी वित्त पाकिस्तान सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में से एक है। रानी मैक्सिमा पाकिस्तान स्टेट बैंक की एक पहल, माइक्रो पेमेंट गेटवे के लॉन्च में भी शामिल होंगी। मैक्सिमा वर्ष 2009 से ही संयुक्त राष्ट्र महासचिव के समावेशी विकास मामलों की विशेष वकील हैं। उन्होंने फरवरी 2016 में भी पाकिस्तान का दौरा किया था।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »