19 Apr 2024, 21:12:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में अपने वाहन पर हमले की संरा ने कड़ी निंदा की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 26 2019 1:11AM | Updated Date: Nov 26 2019 1:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र मिशन के वाहन पर हुए हमले की संयुक्त राष्ट्र ने कड़ी निंदा की है। रविवार को किए गए इस हमले में  संयुक्त राष्ट्र का एक कार्यकर्ता मारा गया और दो अन्य लोग घायल हुए हैं। यूएनएएमए की तरफ से जारी एक बयान में इस हमले की कड़ी निंदा की गई है और अफगानिस्तानी अधिकारियों तथा जांच एजेंसियों से इस मामले में त्वरित जांच का आग्रह किया गया है ताकि दोषियों को सजा दिलाई जा सके।

मीडिया रिपोर्टों में बताया गया है कि संयुक्त राष्ट्र के नाम वाले इस वाहन पर ग्रेनेड हमला किया गया और इसमें यह बुरी तरह नष्ट हो गया है। इस वाहन का इस्तेमाल आमतौर पर संयुक्त राष्ट्र कर्मचारी काबुल तथा यूएनएएमए  मुख्यालय जाने के लिए किया करते थे। गौरतलब है कि यह हमला ऐसे समय हुआ है जब अफगानिस्तान में हिंसा जोरों पर है और पिछले माह यूएनएएमए ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा था कि इस साल के पहले नौ महीनों में आठ हजार से अधिक लोग हिंसा का शिकार हुए हैं और इनमें जुलाई का महीना सबसे रक्त रंजित रहा था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »