19 Apr 2024, 14:08:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पेरू में यात्री बस के खाई में गिरने से 10 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 25 2019 9:31AM | Updated Date: Nov 25 2019 9:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लिमा। पेरू के मध्य इलाके हुयानको में एक यात्री बस के खाई में गिर जाने की वजह 10 लोगों की मौत हो गयी और कम से कम 20 लोग घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने सोमवार को यह जानकारी दी। कैनाल मीडिया के अनुसार यात्री बस उत्तर-पूर्व उकायली के जुनिन में ‘हुयानको से पुसिल्पा की ओर जा रही थी तब कार्पिष टनल से पहले यह हादसा हुआ। हादसा स्थानीय समय रविवार को छह बजे हुआ और बस में लगभग 50 यात्री सवार थे। शुरूआती जांच के अनुसार हादसा बारिश की वजह वाहन चालक के वाहन पर से नियंत्रण खोने के कारण हुआ। परिवहन एवं संचार मंत्रालय के प्रमुख प्रमुख पेट्रीसिया कामा ने कहा कि वाहन के जीपीएस रिपोर्ट के अनुसार वाहन की आखिरी बार गति 47 आंकी गयी थी। इसके अलावा घायलों को नाजिदकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »