26 Apr 2024, 01:46:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इराक में सरकार विरोधी प्रदर्शनों में तीन लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 24 2019 6:05PM | Updated Date: Nov 24 2019 6:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काहिरा। इराक के दक्षिण नासिरयाह शहर में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान सुरक्षा बलों की कार्रवाई में तीन लोगों की मौत हो गई और कईं अन्य घायल हो गए।मीडिया रिपोर्टों में यह जानकारी दी गई है। इराक में इस समय लोग देश व्यापी प्रदर्शन कर रहे हैं और उनकी मांग सरकार को बर्खास्त करने, आर्थिक सुधारों को लाने, जीवन स्तर बेहतर करने, सामाजिक कल्याण योजनाएं चलाने तथा भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की है।

मीडिया रिपोर्टों में बताया गया है कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए आसूं गैस के गोले छोड़े और छोटे हथियारों से गोलीबारी भी की। इस दौरान तीन लोगों की मौत हो गई और कईं अन्य घायल हो गए। इराक में अभी तक इस तरह के प्रदर्शनों में मरने वालों की संख्या 300 तक पहुंच गई है और 15 हजार से अधिक लोग घायल हुए हैं। इस माह लोगों के खिलाफ भयंकर बल प्रयोग करने के मामले में 66 पुलिस और सैन्य अधिकारियों के खिलाफ मुकद्मे दर्ज किए गए हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »