19 Apr 2024, 03:54:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनों में शामिल 180 लोग हिरासत में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 24 2019 1:30PM | Updated Date: Nov 24 2019 1:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तेहरान। ईरान में सरकार के खिलाफ हाल में हुए दंगों में शामिल 180 लोगों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया है। ईरान के सरकारी मीडिया प्रसारक आईआरआईबी ने शनिवार को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी। आईआरआईबी की रिपोर्ट के मुताबिक हिरासत में लिए गए लोगों पर बैंकों में आगजनी करने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, कानून प्रवर्तन एजेंसियों की वस्तुओं पर हमले करने और अन्य अवैध कार्यों में शामिल होने के आरोप हैं।
 
ईरान में अचानक पेट्रोल की कीमत बढ़ाने के सरकार के फैसले के खिलाफ पिछले सप्ताह देश के कई प्रांतों में विरोध प्रदर्शन हुए थे। कुछ जगह हुए विरोध प्रदर्शनों ने हिंसक रूप ले लिया जिसमें प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों को भारी नुकसान हुआ। इसके बाद इन विरोध प्रदर्शनों के खिलाफ ईरान के कई हिस्सों में रैलियां निकाली गयी। राष्ट्रपति हसन रूहानी के अनुसार ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा को कमजोर करने के लिए अमेरिका और इजरायल द्वारा यह विरोध प्रदर्शन आयोजित किए गए थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »