26 Apr 2024, 00:21:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बोलीविया में मोरेल्स की चुनावी जीत को रद्द करने के लिए बिल पारित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 24 2019 1:27PM | Updated Date: Nov 24 2019 1:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मैक्सिको सिटी। बोलीविया की संसद के उच्च सदन ने पूर्व राष्ट्रपति इवो मोरेल्स की चुनावी जीत को रद्द कर नए सिरे से राष्ट्रपति और संसदीय चुनाव कराने के संबंध में एक बिल पारित किया है। इस बिल पर अभी निचले सदन की मंजूरी मिलना बाकी है। निचले सदन की मंजूरी मिलने के बाद ही राष्ट्राध्यक्ष इस पर हस्ताक्षर करेंगे और यह कानून बन जाएगा। उच्च सदन ने शनिवार को ट्विटर पर इस संबंध में जानकारी देते हुए लिखा, बोलीविया की सीनेट ने सर्वसम्मति से देश में आम चुनाव कराने के संबंध में शनिवार को एक असाधारण बिल को मंजूरी दे दी।
 
इस बिल के मुताबिक 20 अक्टूबर 2019 को हुए आम चुनाव और उसके परिणामों को अमान्य घोषित किया जाता है। इसके अलावा राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, सीनेट सदस्य और अन्य प्रतिनिधियों को चुनने के लिए नए सिरे से चुनाव होंगे। गौरतलब है कि बोलीविया में 20 अक्टूबर को हुए राष्ट्रपति चुनाव के बाद से ही वहां लगातार विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। मोरेल्स ने राष्ट्रपति चुनाव में दूसरी बार जीत हासिल की थी। बोलीविया की विपक्षी पार्टी ने चुनावी नतीजों में धांधली का आरोप लगाते हुए इसे मानने से इंकार कर दिया था।
 
बोलीविया की सेना ने 10 नवंबर को मोरेल्स से अपने पद से इस्तीफा देने का आग्रह किया था, जिसके बाद उन्होंने इस्तीफा दिया और राजनीतिक शरण के लिए मैक्सिको चले गए थे। इस बीच, बोलीविया के ऊपरी सदन की विपक्षी उपाध्यक्ष जीनिन एनज ने खुद को देश का अंतरिम राष्ट्रपति घोषित किया है,  बोलीविया के संवैधानिक न्यायालय ने उनके दावे को वैध माना है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »