अलास्का। अमेरिका के अलास्का में रविवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किये गये। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार अलास्का में आज तड़के आये भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.3 आंकी गयी। भूकंप का केन्द्र 25.1 किलोमीटर की गहरायी में स्थित था। इसे लेकर सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गयी है। आफ्टर शॉक की चेतावनी जारी की गयी है। भूकंप से जानमाल के नुकसान की फिलहाल रिपोर्ट नहीं है।