29 Mar 2024, 17:19:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

गोटाबाया ने दोनों भाईयों को अंतरिम कैबिनेट में जगह दी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 22 2019 3:38PM | Updated Date: Nov 22 2019 3:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलंबो। श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने शुक्रवार को अपने दोनों भाईयों को अंतरिम सरकार के मंत्रिमंडल में जगह दी। गोटाबाया ने बड़े भाई महिंदा राजपक्षे (74) को प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री और वित्त मंत्री नियुक्त किया है जबकि चमाल राजपक्षे (77) को व्यापार और खाद्य सुरक्षा  विभाग का जिम्मा दिया है। राष्ट्रपति राजपक्षे ने शपथ समारोह के दौरान कहा था कि यह अंतरिम सरकार है और राज्य मंत्री अगले सप्ताह नियुक्त किए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि राजपक्षे राष्ट्रपति होने के नाते मंत्री पद नहीं संभाल सकते क्योंकि वह मंत्रिमंडल के प्रमुख हैं। वरिष्ठ मार्क्सवादी नेता दिनेश गुनावरदना (70) को विदेश मंत्री नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति द्वारा तत्कालीन संसद को भंग करने तक यह मंत्रिमंडल अंतरिम सरकार के तौर पर कामकाज संभालेगी। गौरतलब है कि श्री राजपक्षे ने अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी सजित प्रेमादासा को हराकर राष्ट्रपति पद का चुनाव जीता था और उन्होंने गत सोमवार पद एवं गोपनीयता की शपथ ली थी। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »