19 Apr 2024, 13:07:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मुझ पर मुकदमा चलाने के लिए वीडियो क्लिप संपादित किया : मोरेल्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 22 2019 9:44AM | Updated Date: Nov 22 2019 9:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। बोलीविया के पूर्व राष्ट्रपति ईवो मोरेल्स ने कहा है कि अंतरिम सरकार ने मेरे खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मुकदमा दायर करने के लिए उपयोग में लाई जाने वाली वीडियो क्लिप को संपादित किया था। बोलीविया के गृहमंत्री अर्तुरो मुरिलो ने बुधवार को पत्रकारों को एक वीडियो क्लिप दिखाई जिसमें मोरेल्स को कथित तौर पर विरोध प्रदर्शनों के लिए निर्देश देते दिखाया गया था। अंतरिम सरकार ने कहा है कि अशांति से सड़कें अवरुद्ध हो सकती हैं और इस प्रकार बोलीविया के शहरों में खाद्य आपूर्ति की कमी हो सकती है। गृहमंत्री ने कहा कि सरकार ने वीडियो क्लिप के आधार पर श्री मोरेल्स के खिलाफ एक अंतरराष्ट्रीय मुकदमा दर्ज करने की योजना बनाई है। मोरेल्स ने गुरुवार को ट्विटर पर लिखा,‘‘हमें सत्ता से हटाने के लिए बहुत सारे झूठे आरोप लगाये गये हैं।
 
उन्होंने कहा कि मैं पहले ही बोलिविया लौट आया था और रूसी सैनिक वहां पहले से ही मेरे आने की तैयारी कर रहे थे। अब, संपादित वीडियो का उपयोग कर मुझे आरोपी ठहराया जा रहा है।’’ गौरतलब है कि मोरेल्स ने राष्ट्रपति चुनाव में चौथी बार जीत हासिल की लेकिन चुनाव परिणाम के विरोध में शुरू हुए विरोध प्रदर्शनों के कारण उन्हें नवंबर की शुरूआत में देश छोड़कर भागना पड़ा और वह फिलहाल मैक्सिको में शरण लिए हुए हैं। बोलीविया की विपक्षी पार्टी ने चुनावी नतीजों में धांधली का आरोप लगाते हुए इसे मानने से इंकार कर दिया था। इस बीच, बोलीविया के ऊपरी सदन की विपक्षी उपाध्यक्ष जीनिन एनज ने खुद को देश का अंतरिम राष्ट्रपति घोषित किया है, बोलीविया के संवैधानिक न्यायालय ने उनके दावे को वैध माना है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »