29 Mar 2024, 07:18:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कोलंबिया में राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन में हिंसक झड़पें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 22 2019 9:42AM | Updated Date: Nov 22 2019 9:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बोगोटा। कोलंबिया में देश भर में व्यापक स्तर पर विरोध प्रदर्शन और हड़ताल के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थर, पेट्रोल बम फेंके और टायर जलाकर सड़कों को अरुद्ध कर दिया।  पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिये पानी की बौछार और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। स्थानीय मीडिया एल टिएम्पो ने बताया कि गुरुवार को रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ बड़े पैमाने पर झड़पें हुयीं। प्रदर्शनकारियों ने बोगोटा, मनिजोल्स, सैंटियागो डे कैली और बुकरामंगा में टायर जलकर, पेट्रोल बम और पत्थर फेंककर हिंसक प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।
 
सैंटियागो डे कैली के मेयर मौरिसिस आर्मिटेज ने गुरुवार को कहा, ‘‘राष्ट्रीय विरोध दिवस मनाये जाने के कारण शहर के कई जिलों में हिंसा हुयी है। जिसके बाद स्थानीय समयानुसार 1900 बजे शहर में कर्फ्यू लगाने का फैसला किया गया। उन्होंने कहा कि जो कोई कर्फ्यू का उल्लंघन करेगा उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा।’’ रिपोर्ट में कहा गया है कि पुलिस ने बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा में बहुत लोगों को चोटें भी आयी हैं। कोलंबिया सरकार ने विरोध दिवस को देखते हुए देश की सीमाओं को बंद कर दिया है। हथियार ले जाने और शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगा कर कड़े उपाये किये है और कर्फ्यू लगाने की संभावना की घोषणा की है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »