24 Apr 2024, 19:08:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

यमन के सीमावर्ती इलाके में गोलीबारी, 10 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 22 2019 9:31AM | Updated Date: Nov 22 2019 9:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सना। यमन के उत्तरी प्रांत सादा में एक लोकप्रिय बाजार में हुई गोलीबारी में कम से कम 10 अफ्रीकी प्रवासियों की मौत हो गयी। स्थानीय चिकित्सा सेवाओं ने गुरुवार को यह जानकारी दी। चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने पहचान गुप्त रखे जाने की शर्त पर बताया कि यह गोलीबारी बुधवार देर रात हुई जिसमें करीब 30 अन्य लोग घायल हो गए। घायल हुए प्रवासियों में इथियोपिया और सोमालिया के लोग भी शामिल हैं। अल-राकू नामक यह स्थानीय बाजार हौती लड़ाकों के नियंत्रण वाले सादा प्रांत के मोनाबेह जिले में है।
 
यह क्षेत्र सऊदी अरब की सीमा से कुछ ही किलोमीटर दूर है। गौरतलब है कि सऊदी अरब के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना पिछले करीब चार वर्षों से भी अधिक समय से यमन में ईरान-सहयोगी हौती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। सऊदी अरब यमन के राष्ट्रपति अब्द-रब्बू मंसूर हैदी के समर्थन में यह लड़ाई लड़ रहा है। अफ्रीकी प्रवासी आम तौर पर अपने देश छोड़कर यमन की ओर आ जाते हैं, जहां से वे बाद में सीमाओं के माध्यम से अरब के खाड़ी देशों में नौकरी की तलाश में घुसपैठ करते हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »