28 Mar 2024, 15:00:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में आइएस के दो आतंकवादी गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 18 2019 12:44AM | Updated Date: Nov 18 2019 12:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान के पश्चिमी इलाके में सुरक्षा बलों ने आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट के दो प्रमुख सदस्यों को गिरफ्तार करके बड़ी संख्या में हथियार जब्त किये हैं। अफगानिस्तान राष्ट्रीय निदेशालय ने रविवार को कहा कि दोनों आतंकवादियों को लेगमन प्रांत के करघाई जिले में कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार किया गया। विशेष सुरक्षा बलों ने उनके पास से कई तरह के हथियार, रेडियो उपकरण, ग्रेनेड और तीन हजार कारतूस के साथ एक शॉटगन भी जब्त की है। 

इसके अलावा दो अन्य लोगों को भी आइएस के साथ जुड़े होने के शक में हिरासत में लिया गया है। गौरतलब है कि अफगानिस्तान के सुरक्षा बलों ने हाल ही में आइएस के खिलाफ लड़ाई तेज कर दी है। इसके अलावा कार्यवाहक गृह मंत्री मसूद अंदाराबी ने पिछले सप्ताह घोषणा की थी कि देश में आइएस समूह को हरा दिया गया है और छोटे अन्य आतंकवादी सगठनो को भी जल्द ही समाप्त कर दिया जाएगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »