19 Apr 2024, 05:27:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सीरिया में कार विस्फोट हमले में 13 मरे, कई घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 17 2019 12:53AM | Updated Date: Nov 17 2019 12:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अन्तक्या। सीरिया के अल-बब शहर में शनिवार को एक कार विस्फोट हमले में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गयी और लगभग 30 अन्य लोग घायल हो गए। सूत्रों के मुताबिक एक गैराज के बाहर खड़े वाहन में यह विस्फोट हमला हुआ है। तुर्की के नेशनल डिफेंस मंत्रालय ने सीरिया की उत्तरी सीमा में अल-बब शहर में हुए कार विस्फोट का दोषी कुर्दिश लड़ाकुओं को ठहराया है। मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा, ‘‘अमानवीय और असभ्य कुर्दिश लड़ाकुओं ने मासूम नागरिकों पर उसी प्रकार हमला कर रहा है जिस तरह से अरेबिक एक्रोनिम फोर द इस्लामिक स्टेट आतंकवादी संगठन जैसे हमले कर रहा है।
 
इस बार आतंकवादियों ने अल-बब बस टर्मिनल में एक वाहन में विस्फोट हमला किया जिसमें 10 नागरिकों की मौत और 15 लोग घायल हो गए है।’’ स्थानीय मीडिया के अनुसार हालांकि विस्फोट हमले में 13 लोगों की जान गयी है और 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं। गौरतलब है कि तुर्की उत्तर-पश्चिमी सीरिया में नौ अक्टूबर से कुर्दिश लड़ाकुओं से क्षेत्र ‘सुरक्षित’ बनाने के लिए कार्रवाई कर रहा है। शुरुआती कार्रवाई में तुर्की ने सीरिया के सीमावर्ती शहर तल-अबियद और रास अल-ऐन इलाकों में अपना नियंत्रण भी कर लिया था। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »