23 Apr 2024, 20:05:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

फ्रांस में यलो वेस्ट प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई, कई घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 17 2019 12:28AM | Updated Date: Nov 17 2019 12:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेरिस। फ्रांस की राजधानी पेरिस के बाहरी इलाकों में  शनिवार को यलो वेस्ट प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने आंसू गैस  के गोले छोड़े और धुएं वाले बम फेंके जिससे दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो  गये। प्राप्त रिपोर्टों के मुताबिक पेरिस के उत्तरी छोर पर पोर्ट कैम्पेरेट के समीप सैंकड़ों प्रदर्शनकारी एकत्र हुए। पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों ने आंदोलनकारियों से कहा कि प्रदर्शन की अनुमति नहीं ली गयी है और वे इलाके से चले जाएं। 

प्रदर्शनकारियों के वहां से नहीं हटने पर पुलिस ने उन पर आंसूगैस के गोले छोड़े और धुएं वाले बम फेंके। दोनों पक्षों  के बीच हुए संघर्ष में पुलिसकर्मियों समेत कई प्रदर्शनकारी घायल हो गये। पेरिस पुलिस की ट्विटर पोस्ट के मुताबिक 16 लोगों को पुलिस पहले ही हिरासत में ले चुकी है। उल्लेखनीय है कि सप्ताहंत में यलो वेस्ट आंदोलन की एक वर्ष पूरा होने के मौके पर  आंदोलनकारियों ने पूरे देश में विशाल रैलियां निकालने और प्रदर्शन करने की योजना बनायी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »