29 Mar 2024, 06:55:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सीरियाई संवैधानिक समिति की अमेरिका से संबंध होने की आशंका : असद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 16 2019 12:23AM | Updated Date: Nov 16 2019 12:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दमिश्क। सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद ने संवैधानिक समिति के कुछ सदस्यों के अमेरिका के साथ संबंध होने की आंशका जतायी और सीरिया के प्रति उनके निष्ठा पर सवाल उठाये हैं। असद ने मीडिया के साथ साक्षात्कार में यह बात कही है। उन्होंने कहा,‘‘समिति में  सीरियाई सरकार और नागरिक समाज के प्रतिनिधियों के अलवा तुर्की के भी  प्रतिनिधि शामिल हैं।’’ सीरियाई राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘हम तुर्की सरकार द्वारा नियुक्त व्यक्तियों से साथ बातचीत कर रहे हैं और इसका मतलब है कि हमारी अमेरिका के साथ बात हो रही है। 

इस समिति के निष्कर्षों को स्वीकार करने से पहले यह तय होना चाहिए कि सभी सदस्य सीरिया के प्रति वफादार हैं। समिति के हर सदस्य को सीरिया के नागरिकों के प्रति अपनी निष्ठा दिखानी होगी। उन्हें विदेशों से संबंध नहीं रखना होगा और सार्वजनिक रूप से अपनी निष्ठा की घोषणा करनी होगी।’’ असद ने संकट के राजनीतिक समाधान में बाधा डालने को लेकर अमेरिका पर आरोप लगे हैं। उन्होंने  सोमवार को कहा था कि सीरिया संकट के राजनीतिक समाधान की प्रक्रिया में अमेरिका बाधा डाल रहा है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »