20 Apr 2024, 05:08:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बोलीविया में मोरालेस समर्थकों ने निकाला जुलूस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 15 2019 9:16AM | Updated Date: Nov 15 2019 9:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सूक्रे। बोलीविया के ला पाज शहर में स्वयंभू राष्ट्रपति जीनिने अनेज की इस्तीफे की मांग को लेकर एल अल्टो के निवासियों ने जुलूस निकाला। स्पेनिश भाषा के अखबर ला राजोन ने तस्वीरों के साथ प्रकाशित अपनी रिपोर्टों में बताया है कि लोगों ने झंडों के साथ राजमार्गों पर जुलूस निकाला। इस जुलूस में शामिल अधिकतर प्रदर्शनकारी पूर्व राष्ट्रपति एवो मोरालेस के समर्थक थे, जिन्हें खदेड़ने के लिए सुरक्षा बलों के जवानों ने आंसू गैस के गोले दागे। उल्लेखनीय है कि मोरालेस ने 20 अक्टूबर को  राष्ट्रपति पद के चुनाव में पहले चरण में जीत का दावा किया था, लेकिन उनके  मुख्य प्रतिद्वंद्वी कार्लोस मेसा ने चुनाव नतीजे को खारिज कर दिया और  इसके बाद राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन शुरू हो गया। इसके बाद बोलीविया के  सशस्त्र बलों ने देश में व्यवस्था और स्थिरता बनाए रखने के लिए  मोरालेस से इस्तीफा देने का आग्रह किया। मोरालेस पद छोड़ने के बाद  मेक्सिको के लिए रवाना हो गये और वहां उन्होंने राजनीतिक शरण ली। इसके बाद विपक्ष के नेता अनेज ने खुद को देश का अंतरिम राष्ट्रपति घोषित कर दिया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »