29 Mar 2024, 04:35:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

फिलीपींस में वाम विद्रोहियों के साथ झड़पों में छह सैनिकों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2019 3:38PM | Updated Date: Nov 12 2019 3:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। फिलीपींस के पूर्वी सामर क्षेत्र में सुरक्षा बलों और वाम विद्राहियों के बीच झड़पों में छह सैनिकों की मौत हो गयी और 20 से अधिक घायल हो गये। स्थानीय मीडिया ने मंगलवार को पुलिस सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी। सीएनएन फिलीपींस के मुताबिक यह झड़प सोमवार को बोरोनगान शहर में हुई और उस समय वहां सेना की तीन पलटनों पर 50 वाम विद्रोहियों (एनपीए) ने हमला कर दिया।
 
दोनों के बीच करीब 30 मिनट तक गोलीबारी होती रही और इसमें एक विद्रोही और  छह सैनिकों के मारे जाने की सूचना है। एनपीए फिलीपींस की कम्युनिस्ट पार्टी का सशस्त्र विंग है और सरकार के साथ पिछले चार दशकों से गुरिल्ला युद्ध लड़ रहा है। दोनों पक्षों के बीच 2017 में बातचीत सफल नहीं हुई थी और वे एक-दूसरे पर संघर्ष विराम उल्लंघन का आरोप लगा रहे थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »