20 Apr 2024, 19:04:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मैक्सिको से जा रहा हूं, लेकिन जल्द ही लौटूंगा : मोरालेस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2019 9:25AM | Updated Date: Nov 12 2019 9:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। बोलीविया के पूर्व राष्ट्रपति इवो मोरालेस ने कहा कि वह मैक्सिको से जा रहे हैं लेकिन जल्द ही और ताकत के साथ लौटेंगे। मोरालेस ने ट्वीट कर कहा, ‘‘भाईयों और बहनों में मैक्सिको से जा रहा हूं। राजनीतिक कारण से देश छोड़ना काफी दुखभरा है लेकिन मैं जल्द ही और ताकत और ऊर्जा के साथ लौटूंगा।’’  इससे पहले पेरु के विदेश मंत्री ने कहा था कि मैक्सिन सरकार द्वारा मोरालेस को लेने के लिए विमान भेजा गया है और यह विमान पेरु में ईंधन भरने के लिए रुका है। उल्लेखनीय है कि देश में जारी विरोध प्रदर्शन के बीच श्री मोरालेस ने गत रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। मैक्सिको के विदेश मंत्री मार्सेलो एबरार्ड ने सोमवार को घोषणा की थी कि उनका देश श्री मोरेल्स को राजनीतिक शरण देगा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »