20 Apr 2024, 04:10:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

गुटेरेस ने जतायी बोलीविया में जारी तनाव पर गहरी चिंता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 11 2019 11:49AM | Updated Date: Nov 11 2019 11:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने बोलीविया में कई हफ्तों से जारी तनाव और अस्थिरता पर गहरी चिंता व्यक्त की है। गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजार्रिक ने रविवार को बताया कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने बोलीविया के मौजूदा हालात पर चिंता व्यक्त की है और सभी संबंधित पक्षों से हिंसा से दूर रहने, तनाव कम करने तथा जहां तक हो सके संयम बरतने की अपील की है। उन्होंने सभी पक्षों से अंतरराष्ट्रीय कानून तथा आधारभूत मानवाधिकार सिद्धांतों का पालन करने का आव्‍हान किया है। महासचिव ने मौजूदा संकट का शांतिपूर्ण समाधान निकालने तथा पारदर्शी एवं विश्वसनीय तरीके से दोबारा चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्धता जताने की भी अपील की है। गौरतलब है कि बोलीविया में चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच देश के राष्ट्रपति इवो मोरालेस और उपराष्ट्रपति अलवारो गार्सिया लिनेरा ने अपने पद से इस्तीफा दिया। मोरालेस और लिनेरा ने सेना के कमांडर विलियम कालिमा के आग्रह पर हिंसा के बीच इस्तीफा देने की घोषणा की। मोरालेस के चुनाव में दूसरी बार विजयी रहने के बाद 20 अक्टूबर से वहां विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। बोलीविया की विपक्षी पार्टी ने चुनावी नतीजों में धांधली का आरोप लगाते हुए इसे मानने से इंकार कर दिया था। 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »