26 Apr 2024, 01:25:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

भारत-म्यांमार-थाईलैंड को मिलेगा रोड कनेक्टिविटी का फायदा : औंग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 11 2019 2:16AM | Updated Date: Nov 11 2019 2:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुशीनगर। म्यांमार के राजदूत ऊ मोचो औंग ने रविवार को कहा कि भारत-म्यांमार-थाईलैंड ट्राइलैटरल इंटरनेशनल हाइवे का निर्माण पूरा हो जाने के बाद तीनों देशों के मध्य पर्यटन व्यवसाय व अन्य व्यापार में काफी वृद्धि होगी। उन्होने कहा कि तीनों देश मिलकर 1400 किलोमीटर लंबा राजमार्ग बना रहे हैं। भारत म्यांमार में 69 पुलों का निर्माण कर रहा है। प्रोजेक्ट पूरा होने पर दक्षिण एशियाई देश थाईलैंड भारत से सड़क से जुड़ जाएगा।

औंग ने म्यांमार बुद्ध मंदिर परिसर में आयोजित चौथे अंतरराष्ट्रीय त्रिपिटक चांटिग समारोह का उद्घाटन करने के बाद कहा कि हाइवे पूर्ण हो जाने से तीनों देशों के कारोबार, व्यापार, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यटन में बढ़ोत्तरी होगी। यह मार्ग भारत के पूर्वी क्षेत्र के मोरेह से म्यांमार के तामू शहर को जोड़ेगा। आगे थाईलैंड के में ई सोत जिले के ताक तक जाएगा। राजदूत ने बताया कि इस राजमार्ग को कबोडिया-लाओस तक बढ़ाया जा सकता है। निर्माण पूर्ण होने के बाद यह तीनों देशों के वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। निर्माण का लक्ष्य दिसंबर 2019 तक था,लेकिन कुछ समय लगने की संभावना है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »