20 Apr 2024, 12:49:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

लीबिया से 200 अवैध प्रवासियों को मिस्र भेजा गया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 10 2019 11:59AM | Updated Date: Nov 10 2019 11:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

त्रिपोली। लीबिया के अवैध आव्रजन नियंत्रण विभाग ने पूर्वी शहर बेंगाजी से लगभग 200 अवैध प्रवासियों को मिस्र भेजने की घोषणा की है। अवैध आव्रजन नियंत्रण विभाग ने शनिवार को यहां एक बयान जारी करके कहा कि मिस्र के 194 प्रवासियों को उनके देश भेजा गया है। अंतरराष्ट्रीय अव्रजन संगठन ने हाल ही में बताया था कि लीबिया में 650000 से अधिक अवैध आव्रजक हैं जिनमें से महिलाओं और बच्चों सहित करीब 6000 प्रवासियों को हिरासत केंद्र में रखा गया है। गौरतलब है कि 2011 में तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी की मौत के बाद से असुरक्षा और अस्थिरता से जूझ रहे लीबिया में अफ्रीकी देशों से हजारों की तादाद में अवैध प्रवासी पहुंचते हैं। लीबिया के आश्रयगृह समुद्र में डूबने से बचाये गये अथवा सुरक्षा बलों द्वारा गिरफ्तार किये गये अवैध प्रवासियों से भरे पड़े हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »