सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में जंगल में लगी के कारण दो लोगों की मौत हो गयी। स्थानीय प्रशासन ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस हादसे में अन्य सात लोग घायल है और मरने वालों की संख्य बढ़ भी सकती है। इस बीच स्टेट प्रीमियर ग्लेडी बेरेजीकलियान ने कहा, ‘‘हमारी संवेदना मृतकों के परिजनों के साथ है।’’ एक व्यक्ति का शव उत्तरी तट में ग्लेन इन्स नगर के पास एक गाड़ी में मिला। एक अन्य महिला जली हुई अवस्था में मिली जिसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एनएसडब्ल्यू ग्रामीण अग्निशमन सेवा के आयुक्त शेन फिट्जसिमोंस ने कहा, ‘‘रिपोर्ट के मुताबिक उसका शरीर 40 से 50 प्रतिशत तक जल गया था।’’ उल्लेखनीय है कि शुक्रवार दोपहर को देश के पूर्वी तट के साथ भड़की आग ने 100 से अधिक घरों को भी नष्ट कर दिया।