29 Mar 2024, 21:12:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

परमाणु गतिविधियों को बढ़ाना जारी रखेंगे : ईरान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 9 2019 12:41AM | Updated Date: Nov 9 2019 12:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तेहरान। ईरान ने कहा है कि परमाणु समझौते के प्रावधानों के तहत किए गए वायदों का उल्लंघन कर फोरडो परमाणु संयंत्र में यूरेनियम संवर्धन दोबारा शुरू करना इस समझौते से जुड़े हुए अन्य देशों के लिए एक चेतावनी है। ईरान का कहना है कि परमाणु समझौते से जुड़े अन्य देशों को उसके हितों की रक्षा का ध्यान रखना चाहिए। ब्रिटेन में ईरान के राजदूत हामिद बेइदिनेजाद ने शुक्रवार को प्रेस टीवी से कहा, ‘‘ फोरडो परमाणु संयंत्र में यूरेनियम संवर्धन दोबारा शुरू करना अंतरराष्ट्रीय समुदाय और अन्य पक्षों के लिए एक चेतावनी है कि ईरान संकट का सामना कर रहा है।’’  

बेइदिनेजाद ने कहा कि जब तक परमाणु समझौते के तहत ईरान को आर्थिक लाभ नहीं मिलते तब तक प्रत्येक दो माह के बाद ईरान अपनी परमाणु गतिविधियों को बढ़ाना जारी रखेगा। हम उम्मीद करते हैं कि इससे परमाणु समझौते के सभी पक्षों अपने वायदों को लागू करेंगे। ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन ने गुरुवार को आधिकारिक रूप से घोषित किया कि फोरडो परमाणु संयंत्र में यूरेनियम हेक्साफ्लोराइड का संवर्धन दोबारा शुरू कर दिया गया है। एईओआई के प्रवक्ता बेहरोज कमलवंडी ने कहा है कि के संवर्धन पर अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी निगरानी रखे हुए है। 

ईरान ने बुधवार को नटांज परमाणु संयंत्र से दो हजार किलोग्राम यूरेनियम फोरडो परमाणु संयंत्र में भेजा गया है। इससे पहले ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने बुधवार को कहा था कि ईरान परमाणु समझौते के तहत अपने वायदों को और कम करेगा। गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपत डोनाल्ड ट्रम्प ने गत वर्ष मई में ईरान परमाणु समझौते से अमेरिका के अलग होने की घोषणा की थी। इसके बाद से ही दोनों देशों के रिश्ते बहुत ही तल्ख हो गये हैं। इस परमाणु समझौते के प्रावधानों को लागू करने को लेकर भी संशय की स्थिति बनी हुई है। अमेरिका ने ईरान पर कई प्रकार के प्रतिबंध भी लगाए हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »