29 Mar 2024, 14:20:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

यमन में हौती विद्रोहियों के हमले में मृतकों की संख्या बढ़ कर 10 हुयी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 7 2019 9:22AM | Updated Date: Nov 7 2019 9:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ऐडेन। यमन के लाल सागर बंदरगाह शहर में सरकार समर्थक सैन्य  ठिकानों पर हौती विद्रोहियों के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या बढ़ कर  10 हो गयी। सेना के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ मोचा इलाके में विभिन्न सैन्य  ठिकानों तथा नागरिक संस्थानों पर हौती विद्रोहियों ने लगभग चार बैलिस्टिक  मिसाइल दागी जिनमें से दो मिसाइल सैन्य बलों के खाद्य गोदामों पर जा गिरी  जिसकी वजह से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 10 हो गयी तथा कई घायल भी हुए  हैं।’’ उन्होंने बताया कि विद्रोहियों ने बैलिस्टिक मिसाइलों से सरकार के समर्थन वाले बड़े अड्डों को भी अपना निशाना बनाया। स्थानीय  नागरिकों ने पुष्टि करते हुए बताया कि हमला विस्फोटक से लदे ड्रोन द्वारा  किया गया। उन्होंने कहा कि हमले में घटनास्थल पर ही चार नागरिकों की जान  चली गयी थी। गौरतलब है कि सरकार के समर्थन वाले सुरक्षा बलों ने वर्ष  2017 में हौती विद्रोहियों के खिलाफ क्रूर लड़ाई के बाद यमन के पश्चिमी लाल  सागर तट के रणनीतिक शहर मोचा को पुन: अपने कब्जा में लिया था जिसे हौती  अपने कब्जे में करने का प्रयास कर रहे है। हौती विद्रोहियों ने वर्ष  2014 के अंत में राजधानी साना सहित उत्तरी यमनी प्रांतों में कब्ज़ा कर लिया  था जिसकी वजह राष्ट्रपति अब्दु-रब्बू मंसूर हादी और उनकी सरकार को पड़ोसी  देश सऊदी अरब में निर्वासित होना पड़ा था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »