दुशांबे। ताजिकिस्तान सीमा पर बुधवार तड़के इस्लामिक स्टेट (आईएस) के 15 आतंकवादी मारे गए और पांच अन्य को गिरफ्तार किया गया। स्थानीय प्रशासन ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। ताजिकिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए राज्य समिति ने कहा कि ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे से 60 किलोमीटर दूर हुई गोलीबारी में ताजिक सीमा गार्ड और एक पुलिसकर्मी की भी मौत हुई है। समिति प्रेस सेवा के अनुसार आईएस के आतंकवादियों ने रविवार को अवैध रूप से अफगानिस्तान से सीमा पार की थी।