19 Apr 2024, 05:38:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

थाईलैंड में सुरक्षा चौकी पर विद्रोहियों का हमला, 15 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 6 2019 12:11PM | Updated Date: Nov 6 2019 12:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बैंकॉक। थाईलैंड के मुआंग जिले की एक सुरक्षा चौकी पर विद्रोहियों के हमले में 15 लोगों की मौत हो गयी तथा अन्य तीन घायल हो गये। बैंकॉक पोस्ट ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि हमलावरों की संख्या करीब 10 थी। विद्रोहियों ने रबर की खेतों से गुजरते हुए सुरक्षा चौकी पर पहुंचकर भारतीय समयानुसार मंगलवार रात साढ़े नौ बजे सुरक्षाकर्मियों पर अचानक गोलीबारी शुरू कर दी।
 
इस घटना में 11 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि चार अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा। तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि हमलावरों ने पीड़तिों के हथियार भी लूट लिये। इसी दौरान विद्रोहियों ने दो अन्य सुरक्षा चौकियों पर हमले किया गनीमत रही कि उन घटनाओं में कोई हताहत नहीं हुआ।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »