19 Apr 2024, 17:43:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मेक्सिको में अमेरिकी परिवार के नौ लोगों की हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 6 2019 11:09AM | Updated Date: Nov 6 2019 11:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेक्सिको सिटी। उत्तरी मेक्सिको में एक अमेरिकी परिवार की तीन महिलाओं तथा तीन बच्चे समेत कम से कम नौ लोगों की एक मादक पदार्थ तस्कर समूह द्वारा घात लगाकर हमले में हत्या कर दी गयी। अधिकारियों ने कहा कि परिवार के सभी सदस्य चिहुआहुआ स्टेट में रहते थे और मूल रूप से अमेरिकी नागरिक थे। सभी सदस्य सोमवार दोपहर को चिहुआहुआ से सोनोरात स्टेट की तरफ दो वाहनों से जा रहे थे की तभी तसकरों के एक समूह ने उन पर हमला कर दिया।
 
मेक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर ने इस घटना पर कहा, ‘‘ परिवार शायद गलती से एक आपराधिक समूह का शिकार बन गया जो इलाके को अपने कब्जे में करने के लिए लड़ाई कर रहे है।’’ प्राप्त जानकारी के अनुसार तस्करों के समूह द्वारा उनके वाहनों पर गोलीबारी में पीड़तिों की मौत हो गई और बाद में उनके वाहनों को आग लगा दी गई। हमले में छह बच्चे घायल भी हुए है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »