29 Mar 2024, 02:21:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

भंडारी ने नवनियुक्त राज्यपालों को दिलाई शपथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 6 2019 12:48AM | Updated Date: Nov 6 2019 1:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काठमांडू। नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने देश के सातों प्रांतों के नवनियुक्त राज्यपालों को मंगलवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। भंडारी ने यहां राष्ट्रपति के आधिकारिक मुख्यालय ‘शीतल निवास’ में आयोजित एक विशेष समारोह में नवनियुक्त राज्यपाल सोमनाथ अधिकारी ‘प्यासी’ (प्रांत संख्या एक), तिलक परियार (प्रांत संख्या दो), विष्णु प्रसाद प्रसैन (प्रांत संख्या तीन), अमिक शेरचान (गंडकी प्रांत), धरमनाथ यादव (प्रांत पांच), गोविंदा प्रसाद कलौनी (कर्नाली प्रांत) और शर्मिला कुमारी पंत (सुदूर पश्चिम प्रांत) को शपथ दिलाई।

भंडारी ने सोमवार को नेपाली संविधान के अनुच्छेद 163 (2) के तहत मंत्रिमंडल की सिफारिश को मंजूर करते हुए इन राज्यपालों की नियुक्ति की थी। शपथग्रहण समारोह में उपराष्ट्रपति नंद बहादुर पुन, प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली, मुख्य न्यायाधीश सी एस जे बी राणा, राष्ट्रीय एसेंबली के अध्यक्ष गणेश प्रसाद तिमिल्सिना तथा अन्य उच्चाधिकारी भी मौजूद थे।  

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »