23 Apr 2024, 15:25:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इथोपिया में सरकार विरोधी प्रदर्शन में 86 लोगों की मौत अदीस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 4 2019 6:10PM | Updated Date: Nov 4 2019 6:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अबाबा। इथोपिया में हो रहे सरकार विरोधी प्रदर्शन के दौरान मरने वालों की संख्या बढ़कर 86 पहुंच गयी है। स्थानीय मीडिया ने रविवार को यह जानकारी दी। स्थानीय मीडिया के अनुसार इथियोपिया में हो रहे सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान कम से कम 78 लोग की मौत हो गयी है। अशांति फैलाने के सिलसिले में 400 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

प्रधानमंत्री अबी अहमद ने नागरिकों से देश की प्रगति को बाधित करने की धमकी देने वाले से दूर रहने का आग्रह किया है। विरोध प्रदर्शनों पर टिप्पणी करते हुए अहमद ने कहा, ‘‘हमें अपने कदम पीछे खींचने वाली ताकतों को रोकना चाहिए, जबकि हम अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ रहे हैं।’’ उन्होंने यह भी कहा कि सरकार लोगों और उनकी संपत्ति की सुरक्षा की जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटेगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »