23 Apr 2024, 18:47:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका, द कोरिया दिसंबर में संयुक्त सतर्कता एसीई अभ्यास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 4 2019 2:07AM | Updated Date: Nov 4 2019 2:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सोल। अमेरिका और दक्षिण कोरिया दिसंबर में प्रस्तावित वार्षिक संयुक्त सतर्कता सैन्य अभ्यास रद्द कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्टों में यह जानकारी दी गई है। उत्तर कोरिया के साथ परमाणु विसैन्यीकरण के मसले पर बातचीत करने के लिए वर्ष 2018 में भी इस तरह का सैन्य अभ्यास टाला गया था। योनहाप संवाद समिति ने बताया कि इस अभ्यास को स्थगित करने के कारणों को लेकर दोनों देशों की सेनाओं ने आपसी समझ विकसित की है लेकिन इस मामले में कोई भी अंतिम फैसला अमेरिका तथा दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रियों के बीच इस माह के मध्य होने वाली बैठक में ही होगा।

संवाद समिति ने एक सूत्र के हवाले से बताया कि इसके बदले दोनों देशों की सेनाएं दिसंबर में अपने खुद के वायु अभ्यास के बारे में विचार कर रही हैं। दोनों देशों की सेनाओं के बीच इसी तरह का सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास हुआ था और उसमें 230 हेलीकाप्टरों ने हिस्सा लिया था, जिसमें बी एक बी बमवर्षक भी शामिल था। गौरतलब है कि उत्तर कोरिया के साथ बातचीत के बाद 2018 में पहली बार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की थी कि  उत्तर कोरिया के साथ हुई बातचीत के बाद अब दक्षिण कोरिया के साथ किया जाने वाला कोई भी सैन्य अभ्यास काफी खर्चीला और अनुपयुक्त प्रतीत होता है। उत्तर कोरिया इस तरह के अभियानों को उकसावे की कार्रवाई मानता है और इसे देखते हुए अमेरिका ने कई बार दक्षिण कोरिया के साथ सैन्य अभ्यास स्थगित कर दिया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »