अबूजा। नाईजीरियाई वायु सेना की कार्रवाई में बोको हराम संगठन के कई आतंकवादियों के मारे जाने की सूचना है। यह कार्रवाई उत्तर पूर्वी बोरनियों राज्य के बुकार मेराम शहर में की गई है। आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि यह अभियान सोमवार शाम को शुरू किया गया था और अभी तक इसमें मारे गए आतंकवादियों की संख्या का वास्तविक रूप से पता नहीं चल सका है। यह अभियान पुख्ता खुफिया जानकारी के आधार पर चलाया गया था और ये आतंकवादी यहां मछुआरों के रूप में रह रहे थे तथा अपनी गतिविधियों को संचालित करने की फिराक में थे। उन्होंने बताया कि कार्रवाई से पहले उस क्षेत्र में 35 से अधिक आतंकवादियों की मौजूदगी थी और वायुसेना के विमान ने सटीक गोलाबारी की थी।