29 Mar 2024, 11:55:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

युगांडा में सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 23 2019 1:48AM | Updated Date: Oct 23 2019 1:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कम्पाला। युगांडा में जिंजा जिले में सोमवार शाम को दो लारियों की टक्कर में कम से कम आठ लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो गई है। किरा उत्तर डिवीजन के पुलिस कमांडर  हेनरी मुरूगारा ने बताया कि गन्ना लदी दो लारियों की आपस में टक्कर में हो गई थी और इसमें आठ लोगो के मारे जाने की पुष्टि हो गई है।
 
दुर्घटना का कारण अधिक रफ्तार बताया गया है और इसकी वजह से ब्रेक फेल हो गए थे। उन्होंने बताया कि इस हादसे में घायल लोगों को समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युगांडा में हर वर्ष बीस हजार सड़क हादसे होते हैं और इनमें दो हजार से अधिक लोगों की मौत हो रही है। इसकी वजह से यह विश्व में सड़क हादसों में अव्वल देशों की सूची में शामिल हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »