16 Apr 2024, 18:46:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

23 साल की ये लड़की पहनती है डाइपर, जानें ये हैरान....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 22 2019 11:15AM | Updated Date: Oct 22 2019 11:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

छोटे बच्चे बहुत जल्दी-जल्दी डायपर गीला करते हैं... ऐसे में उसे दिन में कई बार बदलने की जरूरत पड़ती है लेकिन क्‍या आपने कभी सुना है छोटे बच्चे के साथ कोई बड़ा भी डायपर पहनता है..नहीं ना...लेकिन 23 साल की एक लड़की सच में डायपर पहनती है। आज हम एक ऐसी ही लड़की के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जो डायपर पहनती है और उसकी उम्र 23 साल है। जी हां... एक 23 साल की लड़की जो बिना डायपर के घर से बाहर नहीं जाती। हम जिस लड़की की बात कर रहे है उसका नाम जिस है जो अमेरिका के फ्लोरिडा की रहने वाली है। इस लड़की की उम्र बहुत ज्यादा है लेकिन ये अब भी डायपर पहनती है। 
 
वह घर से बिना डाइपर पहने नहीं निकलती। जेस के ब्वॉयफ्रेंड स्टीफन को उनके डाइपर पहनने और बच्चों जैसी हरकतें करने से कोई परेशानी नहीं होती। यहां तक कि उसका बॉयफ्रैंड खुद जेस के साथ खेलता भी है। जेस सोशल मीडिया पर ‘एडल्ट बेबी’ के नाम से मशहूर हैं। यूट्यूब पर उनके 1,65,000 सब्सक्राइबर्स हैं। कई लोग उनका और उनके ब्वॉयफ्रेंड का मजाक भी उड़ाते हैं, मगर उन्हें इस बात से फर्क नहीं पड़ता।
 
जैसा कि आपको बताया कि जेस किसी बीमारी की वजह से डाइपर नहीं पहनतीं। ‘डेली मेल’ की रिपोर्ट के मुताबिक जेस छोटे बच्चों की तरह जिंदगी जीना चाहती है इसलिए वह डाइपर पहनती हैं। दरअसल, जब वह दो साल की थी तब उसका यौन शोषण हुआ था। इस वजह से बचपन तकलीफ और दुख भरा बीता था उसे लगता है कि बचपन में हुए हादसे के कारण वह बचपन को सहीं नहीं जी पाई थी। इसलिए वह अपने बचपन को दोबारा जीना चाहती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »