16 Apr 2024, 17:30:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान : भीषण सड़क हादसा, एक परिवार के 9 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 21 2019 3:12PM | Updated Date: Oct 21 2019 3:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुल्तान। पाकिस्तान में मुल्तान के मियांवाली में एम्बुलेंस और तेज गति से आ रहे ट्रेलर के बीच भयानक टक्कर में सोमवार को एक ही परिवार के नौ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा मियांवली के हेड पक्का में हुआ। मृतकों में तीन महिलाएं और तीन बच्चे हैं। टक्कर के बाद एम्बुलेंस का गैस सिलेंडर फट गया जिसकी वजह से इस पर सवार परिवार के नौ लोगों की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार एम्बुलेंस में एक मरीज को भाक्कर से रावलपिंडी इलाज के लिए ले जाया जा रहा था। हादसे के बाद बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे और मृतकों के शवों को डीएसक्यू अस्पताल ले जा गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »