28 Mar 2024, 13:48:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जापान में राजा के राज्याभिषेक के मौके पर 550000 कैदी होंगे रिहा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 18 2019 2:04PM | Updated Date: Oct 18 2019 2:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। जापान सरकार ने शुक्रवार को सम्राट नारूहितो के राज्याभिषेक समारोह के मौके पर लगभग 550,000 कैदियों को क्षमा करते हुए उन्हें रिहा करने का फैसला लिया। एनएचके ब्रॉडकास्टर ने कहा कि क्षमा केवल उन कैदियों को दी जाएगी जो मामूली अपराधों के दोषी पाए गए हैं और जेल की सजा काट चुके हैं या जुर्माना अदा कर चुके हैं। इन लोगों के सामाजिक सुदृढ़ीकरण को प्रोत्साहित करने के लिए उनके दंड को निरस्त करने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा, लंबी जेल की सजा काट रहे 1,000 और कैदियों को गंभीर बीमारियों के कारण मानवीय आधार पर क्षमा  किया जाएगा। जापान के सम्राट अकिहितो (85) ने अप्रैल के अंत में उम्र और बिगड़ते स्वास्थ्य के कारण आधिकारिक तौर पर अपने शासन का उत्तराधिकारी अपने पुत्र नारूहितो (59) को घोषित कर दिया था। श्री नारूहितो के राज्याभिषेक समारोह की तिथि 22 अक्टूबर निर्धारित की गयी है। इससे पहले, जापान सरकार ने विनाशकारी तूफान हगिबिस के मद्देनजर राज्याभिषेक समारोह को स्थगित कर दिया था। गौरतलब है कि इस भयंकर तूफान की चपेट में आकर कम से कम 77 लोगों की मौत हो चुकी है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »