29 Mar 2024, 05:38:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

फिलीपींस में भूकंप से एक की मौत, कई घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2019 3:23AM | Updated Date: Oct 17 2019 3:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हांगकांग। फिलीपींस में मैग्सेसे से पांच किलोमीटर पश्चिम में बुधवार को आये भूकंप के तेज झटके में एक 17 वर्ष लड़की की मौत हो गयी जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। 

अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.7 मापी गयी। भूकंप का केंद्र 6.77 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 125.13 डिग्री पूर्वी देशांतर पर जमीन की सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में था।

स्थानीय मीडिया के अनुसार भूकंप की वजह से दिवार गिरने से एक लड़की घायल हो गयी थी जिसकी बाद में मौत हो गयी। मैग्सेसे तथा डावाओ डेल सर प्रांत में मलबा गिरने की वजह से 20 लोग घायल हुए हैं। भूकंप इतना शक्तिशाली था कि इसकी वजह से कई मकानों को भी नुक्सान पंहुचा हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »