29 Mar 2024, 19:30:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जापान में हेगीबिस तूफान में मृतकों की संख्या 74 हुई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 16 2019 12:19PM | Updated Date: Oct 16 2019 12:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। जापान में भीषण तूफान हेगीबिस से मरने वालों की संख्या बुधवार को बढ़कर 74 हो गयी तथा 212 अन्य घायल हैं जबकि 15 लोग अभी भी लापता हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्टें में बुधवार को यह जानकारी दी गयी। हेगीबिस को जापान के इतिहास में सबसे भयंकर तूफानों में से एक बताया जा रहा है। इसमें मरने वालों की संख्या और अधिक होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। जापान के एनएचके प्रसारक ने बुधवार तड़के तूफान के कारण 74 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। हेगीबिस के कारण जापान में मूसलाधार बारिश के साथ तेज हवाएं चल रही हैं जिसके कारण देश में भूस्खलन की 100 से अधिक घटनाएं सामने आईं हैं।
 
हजारों की संख्या में घर पानी में डूब गए हैं और अधिकतर इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप्प हो गई है। हेगीबिस ने शनिवार को जापान में दस्तक दी थी। भयंकर तूफान के साथ हुई मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं ने चारों ओर तबाही फैला दी है। पूरे देश में नदियों के उफान के कारण बड़े पैमाने पर बाढ़ आई है। चिबा प्रान्त में तो लोगों को  बवंडर का भी सामना करना पड़ा। एनएचके प्रसारणकर्ता के अनुसार, 37 नदियों पर बने सुरक्षात्मक बांध नष्ट हो गए जबकि 16 जापानी प्रान्तों में 161 नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है।
 
तूफान से जापान के फुकुशिमा, मियागी, कानागावा, तोचिगी, सैतामा, नागानो और शिजुओका प्रान्त सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। अर्थव्यवस्था, व्यापार और उद्योग मंत्रालय के अनुसार, 13 प्रान्तों में 138,000 घरों में लोग बिना पानी के रह रहे हैं, जबकि 34,000 घरों में बिजली आपूर्ति बाधित है जिसके कारण लोग बिना बिजली के रह रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »