23 Apr 2024, 17:06:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद सैन्य अभियान जारी रहेगा: स्पीकर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 16 2019 2:07AM | Updated Date: Oct 16 2019 2:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेलग्रेड। तुर्की के संसद अध्यक्ष मुस्तफा सेंतोप ने कहा है कि अमेरिका के प्रतिबंधों के बावजूद सीरिया के खिलाफ तुर्की सेना का अभियान जारी रहेगा। गौरतलब है कि सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए थे जिसमें सीरिया के उत्तर पूर्वी क्षेत्रों में तुर्की सेना के अभियान शुरू किए जाने के बाद उस पर प्रतिबंध लगाने को कहा गया  है। सेंतोप से जब यह पूछा गया कि क्या तुर्की सीरिया के खिलाफ अपनी कार्रवाई रोकेगा तो उन्होंने कहा कि इसका सवाल ही नहीं उठता है।
 
इस आदेश के दायरे में  तुर्की के कईं मंत्रालय और मंत्री भी आते हैं जिन पर प्रतिबंध लगाने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रतिबंधों को लेकर तुर्की को कोई आश्चर्य नहीं है और अगर अमेरिका को लगता है कि वह ऐसा करके अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खलबली मचा सकते हैं तो वह गलत है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनुभव यही कहता है कि ऐसे प्रतिबंधों से देश और भी मजबूत बनते हैं और तुर्की भी इसका अपवाद नहीं है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »