20 Apr 2024, 15:49:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नोट्रे डेम कार बम हमले में पांच महिला आतंकवादियों को जेल की सजा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 16 2019 1:10AM | Updated Date: Oct 16 2019 1:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेरिस। फ्रांस की एक अदालत ने वर्ष 2016 के नोट्रे डेम कैथेड्रल के बाहर हुए कार बम विस्फोट में  पांच महिला आतंकवादियों को पांच से 30 वर्ष जेल की सजा सुनाई है। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी है। सरकारी फ्रांस इन्फो रेडियो ने  बताया कि दो मुख्य आतंकवादियों इनेस मदानी तथा ओरनेला गिलीगमान को 30 और 25 वर्ष जेल की सजा सुनाई गई है। इन पर आरोप है कि उन्होंने गैस सिलेंडरों  और डीजल कैन से भरी एक कार इस कैथड्रिल के बाहर खड़ी कर इसमें विस्फोट को अंजाम दिया था।

 इन दोनों की मदद करने वाली दो अन्य महिला आतंकवादियों को 20 वर्ष कैद की सजा सुनाई गई है और पांचवी महिला आतंकवादी को  मदानी को छिपाने के आरोप में पांच वर्ष कैद की सजा सुनाई गई। इन पांचों महिलाओं की उम्र 22 से 42 वर्ष के बीच है और इन्हें फ्रांस के इस्लामिक स्टेट के एक आतंकवादी राशिद  कासिम ने बरगलाया था। कासिम की मौत 2017 में इराकी शहर मोसुल में  किए गए हवाई हमले में हो गई थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »