18 Apr 2024, 15:59:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

भारत-सियेरा लियोन के बीच छह समझौतों पर हस्ताक्षर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 14 2019 3:07AM | Updated Date: Oct 14 2019 3:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फ्रीटाउन। भारत और सियेरा लियोन विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों  को प्रगाढ़ करने के लिए रविवार को कृषि, खाद्य प्रशंस्करण और सूचना तकनीक सहित छह समझौतों पर हस्ताक्षर किये। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और सियेरा लियोन के राष्ट्रपति जुलिअस माडा बायो की मौजूदगी में इन समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। नायडू  सियेरा लियोन के दौरे पर हैं और यह पहला मौका है जब कोई भारतीय उपराष्ट्रपति सियेरा लियोन के दौरे पर आया है। भारत ने सियेरा लियोन में अपना उच्चायोग स्थापित करने की घोषणा की है। दोनों देश कृषि, खाद्य प्रशंस्करण, सूचना तकनीक, बुनियादी ढांचा विकास और क्षमता विकास के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ाने पर सहमत हुए हैं। 

इससे पहले नायडू ने जुलिअस के साथ प्रतिनिधि स्तर की वार्ता की। इस दौरान दोनों नेताओं ने विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार व्यक्ति किये और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का विस्तार करने के मुद्दे पर सहमत हुए ताकि अफ्रीका और भारत के निवासियों को संयुक्त राष्ट्र के निर्णयों पर अहम स्थान मिल सके। नायडू ने द्विपक्षीय वार्ता के दौरान जुलिअस को हाल के दिनों में जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छे 370 को समाप्त करने तथा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख नाम से दो केंद्र शासित प्रदेश बनाने के भारत सरकार के फैसलों की जानकारी दी और कहा कि यह फैसला बिना अंतराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन के पूरी तरह से भारत का आंतरिक मामला है। 

उन्होंने कहा, ‘‘यह फैसला जम्मू-कश्मीर  के सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ाने और सीमा पार के आतंकवाद से मुकाबला करने के लिए लिया गया है। हमारी स्थिति संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के विस्तार सहित विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर एक जैसी है।’’ उन्होंने आतंकवाद के लिए सामूहिक रूप से लड़ने की वकालत करते हुए अंतराष्ट्रीय मामले में सियेरा लियोन की भूमिका की सराहना की। उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत का सियेरा लियोन के साथ विशेष संबंध है और दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध सामान्य मूल्यों और साझे दृष्टिकोण पर आधारित हैं। उन्होंने कहा कि भारत ने संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत सियेरा लियोन में चार हजार सशक्त सैनिकों को तैनात किया है।  

नायडू ने कहा कि भारत और सियेरा लियोन सुंदर लोकतंत्र की रचना कर रहे हैं और भारत सियेरा लियोन के साथ मजबूत संबंध बनाने में विश्वास करता है। उन्होंने कहा, ‘‘भारत न सिर्फ सियेरा लियोन में नये मिशन की शुरुआत कर रहा है, बल्कि बहुत जल्द आपकी प्राथमिकता के अनुसार सभी क्षेत्रों में आपके साथ काम करेंगे। उन्होंने कहा कि खनन, कृषि-उद्योग, जल -संस्कृति, हीरा और फार्मास्यूटिकल्स के क्षेत्र में भारतीय भागीदारी के लिए  संभावनाएं प्रचूर मौजूद हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमें एक दूसरे के साथ काम करने की आवश्यकता है।’’

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »