29 Mar 2024, 14:44:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सीरिया में तुर्की के हवाई हमले मे 11 की मौत 74 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 14 2019 1:50AM | Updated Date: Oct 14 2019 1:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दमिश्क। सीरिया में तुर्की की वायु सेना के हवाई हमले में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गयी और 74 अन्य घायल हो गये। कुर्दिश मीडिया ने रविवार को यह जानकारी दी। सीरिया की डेमोक्रेटिक फोर्सेस के अनुसार तुर्की की सेना ने एक दिन पहले कब्जे में लिये गये सीमावर्ती शहर रास अल-ऐन के बाहर काफिले पर हमला किया। जिसमें 11 लोग मारे गये और 74 अन्य घायल हो गये। स्थानीय मीडिया के अनुसार इस हमले में एक संवाददाता भी मारा गया है। उल्लेखनीय है कि तुर्की की सेना ने बुधवार को पूर्वोत्तर सीरिया में कुर्द समूहों के खिलाफ अचानक हमले तेज कर दिये थे। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »