26 Apr 2024, 03:34:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ईरान, सऊदी के बीच मध्यस्थ की भूमिका में हांगे इमरान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 13 2019 2:51PM | Updated Date: Oct 13 2019 2:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रियाद। ईरान और सऊदी अरब के बीच बढ़ते तनाव को कम करने के लिए अपने मध्यस्थता प्रयासों के तहत पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान रविवार को यहां पहुंचेंगे। खान सऊदी के अलावा ईरान के आधिकारिक दौरे पर आ रहे हैं। उनके एजेंडे में क्षेत्र में तनाव कम करने के लिए रास्ता खोजने को लेकर विचार-विमर्श करना शामिल है। खान ने सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा के इतर कहा था कि अमेरिका और सऊदी ने रियाद और ईरान के बीच तनाव को कम करने के लिए मध्यस्थता करने को कहा है। इसके बाद ही श्री खान की यात्रा निर्धारित की गयी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »