28 Mar 2024, 17:08:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिकी हवाई हमले में 39 अफगानी नागरिक मरे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 10 2019 2:06AM | Updated Date: Oct 10 2019 2:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। संयुक्त राष्ट्र मिशन ने बुधवार को कहा कि अफगानिस्तान के पश्चिमी इलाके में गत पांच मई को किए गए अमेरिकी हवाई हमलों में 14 बच्चों और एक महिला समेत कम से कम 39 नागरिक मारे गये थे। अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन ने एक वक्तव्य में कहा,‘‘पांच मई को कथित मादक पदार्थ के केंद्रों पर किये गये अमेरिकी हवाई हमलों के कारण नागरिकों पर पड़ने वाले असर का अध्ययन करने वाली संयुक्त राष्ट्र के विशेष रिपोर्ट में कहा गया है कि इस अभियान में बड़ी संख्या में नागरिक मारे गये।’’ 
अमेरिकी हवाई हमले पश्चिमी फराह प्रांत के बकवा जिले तथा पास के निमरोज प्रांत के डेलाराम जिले के कुछ हिस्सों में किये गये थे। बयान में कहा गया, ‘‘संयुक्त राष्ट्र कम से कम 37 अतिरिक्त नागरिकों जिनमें अधिकांश महिलाएं और बच्चे शामिल थे,जिनके मारे जाने की घटना की विश्वसनीय रिपोर्टों को सत्यापित करने के लिए काम कर रहा है।’’ 
 
अफीम की खेती और उसके अवैध व्यापार के लिए बदनाम अफगानिस्तान में वर्ष 2018 में 6400 टन अफीम का उत्पादन हुआ था। देश के पश्चिमी एवं दक्षिणी इलाकों में अफीम की खेती की जाती है जहां अफगान सुरक्षा बलों की मौजूदगी नगण्य है। गरीब ग्रामीण अपनी आजीविका चलाने के लिए दैनिक मजदूर के रूप में सुदूर इलाकों में इसकी खेती करते हैं।  

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »