18 Apr 2024, 14:43:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिकी वार्ता विफल होने के बाद उन पहली बार हुए ‘प्रकट’

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 9 2019 3:33PM | Updated Date: Oct 9 2019 3:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

प्योंगयांग। उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन परमाणु मसले पर अमेरिका के साथ अधिकारी स्तर की  वार्ता विफल होने के बाद पहली बार सावर्जनिक रूप से नजर आये हैं। कोरिया की सेन्ट्रल न्यूज एजेंसी ने एक बयान जारी करके यह जानकारी दी। उसने कहा कि उन ने एक सैन्य कारखाने का दौरा किया और नवनिर्मित ग्रीनहाउस तथा प्रायोगिक तौर पर निर्मित  कृषि भूमि को भी देखा। एजेंसी ने उन की तस्वीरें भी जारी की हैं जिनमें वह प्राय: मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने देश भक्ति के मुद्दे पर बातचीत भी की।
 
किम म्योंग गिल के नेतृत्व में अमेरिका के साथ स्वीडन के स्टॉकहोम में शनिवार को हुयी अधिकारी स्तर की वार्ता विफल हो गयी। म्योंग ने आरोप लगाया कि अमेरिकी पक्ष बातचीत के  लिए ‘खाली हाथ’ आया था और वह  अपने पुराने अडियल रुख पर कायम था।  माना जा रहा था कि यह वार्ता दोनों देशों के बीच महीनों से जारी गतिरोध को  खत्म करने की दिशा में बढ़ने में मदद करेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उन के बीच इस वर्ष फरवरी में वियतनाम के हनोई में हुयी वार्ता विफल हो जाने के बाद दोनों देशों के बीच कार्यकारी स्तर की वार्ता हुयी थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »