28 Mar 2024, 19:50:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

पेत्रोपावल्वोस्क। रूस के कमचटका प्रायद्वीप के समुद्र क्षेत्र में बुधवार को भूकंप के झटके महसूस किये। रूस के आपातकालीन मंत्रालय के स्थानीय कार्यालय ने एक बयान में बताया कि क्षेत्र में भूकंप के दो झटके महसूस किये गये। क्षेत्र के प्रशांत महसागर में स्थानीय समयानुसार आज सुबह 4.7 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र पेत्रोपावल्वोस्क-कमचट्स्की 73 किलोमीटर दूर दक्षिण-पूर्व में करीब 60 किलोमीटर (37.3 मील) की गहराई पर स्थित था।
 
बयान के अनुसार भूकंप का पहला झटका महसूस किये जाने के 10 मिनट बाद इसी क्षेत्र में दूसरा झटका महसूस किया गया जिसकी तीव्रता 3.8 थी। भूकंप का केंद्र क्षेत्रीय केंद्र से 30 किलोमीटर दूर  60 किलोमीटर की गहराई में था। कमचटका प्रायद्वीप के लोगों की आबादी वाली बस्तियों में भूकंप के झटके महसूस नहीं किये गये हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »